Home
Print
Next
Previous

श्रद्धेय श्री ईश जी

श्रद्धेय श्री ईश जी का जन्म 20 सितंबर 1939 को लाहौर शहर में हुआ। आप बाल्यकाल में ही लाहौर में स्वयंसेवक बने। 1947 में विभाजन के समय आप बड़े भाई श्री प्यारे कृष्णा जी चड्ढा व बहनों के साथ जालंधर आ गए। जालंधर में आपने बहुत कष्टमय जीवन व्यतीत किया। फिर आप चंडीगढ़ में प्रचारक रहे। कुछ समय बाद आप परिवार सहित दिल्ली आ गए। दिल्ली में आप ग्रेंडले बैंक में कार्यरत हो गए। 1974 में आप विवाह के बंधन में बंध गए।

दिल्ली में आपने नगर कार्यवाहए जिला कार्यवाहए विभाग कार्यवाह एवं सह प्रान्त कार्यवाह का दायित्व निभाया। इसके साथ साथ आपके पास समय समय पर कई समविचारी संगठनो का दायित्व भी रहा। इसमे स्वदेशी जागरण मंचए राष्ट्रिय सिख संगतए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायतए लघु उद्योग भारतीए अखिल भारतीय साहित्य परिषद आदि। इन कार्यो को गति देने के लिए बहुत से कार्यकर्ता उनसे जोड़े। इन सबके साथ केशव सहकारी बैंक की योजना में भी सरकारी निकायों से तालमेलए सदस्य बनवाना आदि में श्री ईश जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जब ग्रेंडले बैंक से सेवा निवृत्त के बाद सघं की योजना से श्री ईश जी ने 8-10 वर्षो तक केशव सहकारी बैंक में व्यवस्थापक के दायित्व पर कार्य किया। अंत में आप ने प्रान्त सम्पर्क प्रमुख के दायित्व पर 8-10 वर्षो तक कार्य किया। श्री ईश जी हर प्रकार से संघ प्रक्रिया का पालन करते थे। अपनी टोली के सदस्यों अथार्त अपने से एक दायित्व ऊपर और एक दायित्व नीचे के कार्यकर्ताओं के परिवार में दुःख सुखए व्यापार आदि की पूरी चिंता करते थे। ईश जी समय व अनुशाशन का निष्ठा से पालन करते थे। समय के प्रति इतनी निष्ठा थी कि बैठकें ठीक समय पर प्रारंभ व समाप्त होती थी। स्वयंसेवक ईश जी को देखकर घड़ी मिलाते थे।

2012 से 2-3 बंधुओं को लेकर पाकिस्तान से आये हिंदुओं के कष्टों को दूर करने का बीड़ा उठाया। धीरे. धीरे 40-50 बंधुओं को अपने साथ जोड़ लिया और अंत तक इस कार्य में लगे रहे। चार बच्चों के ह्रदय में सुराख़ थे जिसका ऑपरेशन कराया गया। इसके इलावा सभी के स्व्स्थयए स्वछताएरोजगार शिक्शा आदि की चिन्ता भी करते थे। लगभग पाँच करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई। ऐसे थे हमारे श्रद्धेय ईश जी।

श्री ईश जी दधिचि देहदान समिति से भी जुड़े रहे। एक सज्जन का मन था कि वह दधिचि देहदान के साथ जुडें। ईश जी उन्हे लेकर संस्था के प्रधान श्री आलोक जी के पास गये व अधिकार से कहा कि इन्हे भी जोड़ो व मैैं (श्री ईश जी) भी साथ रहुंगा। आप संरक्शंक के नाते पश्चिमी जोन का काम करते रहे। ईश जी समाज सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहते थे। आपका निवास स्थान ७/८० ए रमेश नगर नई दिल्ली है परिवार में श्रीमती ईश चड्डाएसपुत्र राहुल चड्डा जो जेट एयर वेज में कार्यरत हैं व बेटी निधी है। राहुल जी का फोन न०९८९१२४४८५५ व निवास का २५४६३१६९ है। अकस्मात २१ जनवरी को ब्रैन हैमरेज हुआए २२को शल्य क्रिया हो गई। २२ दिन जीवन से संघर्ष करते हुए १२ फरवरी को उपरान्ह ३.४० पर जीवन से हार गये।