Home
Print
Next
Previous

श्रद्धा सुमन


श्री सत्य प्रकाश कोछड़
28 सितम्बर 2015 को मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। वह 1/1215, ईस्ट राम नगर, मंडोली रोड, शाहदरा, दिल्ली-110032 में रहते थे। उनकी आंखें गुरु नानक आई अस्पताल को दान की गईं। पुत्र का नाम राजीव (9899229988) है।

श्री हरभजन सिंह
30 सितम्बर को मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 65 साल। वह अर्जुन नगर, ओल्ड एज होम, सफदरजंग एनक्लेव, माता मन्दिर, नई दिल्ली में रहते थे। सम्पर्क सूत्र हैं भतीजे श्री जगदीप (9717823075)। श्री सिंह की आंखें एम्स के आर.पी. सेन्टर में दान की गई हैं।

श्रीमती मालती अग्रवाल
(वीना अग्रवाल की मां) की 22 सितम्बर को मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 84 साल थी। वह अपनी बेटी वीना अग्रवाल (9971605922) के साथ सी 536, सरस्वती विहार, दिल्ली में रहती थीं। मृत्यु के बाद उनकी आंखें गुरु नानक आई अस्पताल को दान कर दी गईं।

श्री सीताराम
श्री ओम प्रकाश (9818026538), निवासी विजय विहार, सेक्टर 5, रोहिणी, नई दिल्ली के पिता श्री सीताराम की 86 वर्ष की उम्र में 28 सितम्बर 2015 को रात्रि 11.55 पर मृत्यु हो गई। सुबह 3.30 बजे गुरु नानक आई अस्पताल में आंखें दान कर दी गईं। सम्पर्क सूत्र श्री विनोद अग्रवाल का पता है ए-217, विजय नगर, फेस, सेक्टर 5, रोहिणी, नई दिल्ली-110085।

श्रीमती सुमित्रा
मृत्यु 12-13 की रात में मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 84 साल थी। देह दान से पहले उनकी आंखें गुरु नानक आई अस्पताल को दान की गईं। वह श्री विजय नारंग की मां थीं और प्रशांत विहार में रहती थीं। बेटे-बहू (विजय-इन्दु) ने देह दान किया। यह परिवार पाकिस्तान से आया था। माता जी धार्मिक महिला थीं।

श्री जयप्रकाश मित्तल
मृत्यु 15 सितम्बर 2015 को हुईं। वह 83 वर्ष के थे।157, भागीरथी, सेेक्टर 9, रोहिणी में रहते थे। उनकी आंखें गुरु नानक आई अस्पताल को दान की गईं।

श्रीमती शीला माहेश्वरी
मृत्यु 16 सितम्बर 2015 को हुई। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। ईएसआई, फरीदाबाद में शीला जी की देह दान की गई। वह फ्लैट नं. 38, संस्कृति प्लाॅट नं. जीएच 22, सेक्टर 56, गुड़गांवा में रहती थीं। सम्पर्क सूत्र हैं उनके पुत्र श्री उपेन्द्र माहेश्वरी (9810095279)। बेटी उमा माहेश्वरी और बेटे उपेन्द्र माहेश्वरी ने भी देह दान का संकल्प लिया है।

श्री जवाहर लाल मल्होत्रा
6 सितम्बर 2015 को मृत्यु हो गई। वह 80 वर्ष के थे। दस साल रेलवे में नौकरी की। आज़ादपुर मंडी में आढ़त का काम किया। धार्मिक व्यक्ति थे। मृत्यु के कुछ दिन पहले देह दान व नेत्र दान की इच्छा व्यक्त की थी, जो 6 सितम्बर 2015 को मृत्यु के बाद पूरी हुई। उनकी आंखें गुरु नानक आई अस्पताल को दान कर दी गई और 7 सितम्बर को उनका मृत शरीर ईएसआई हाॅस्पिटल एंड मेडिकल काॅलेज, फरीदाबाद भिजवा दिया गया। डाॅ. अविनाश के साथ टीम आई और मृत देह ले गई। 8 सितम्बर को मेडिकल काॅलेज का शोक प्रस्ताव आया। वह अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं।

श्रीमती रामवती देवी
मृत्यु 27 अक्टूबर 2015 को हो गई। उनकी उम्र 82 वर्ष थी। वह अपने पुत्र श्री वी.के. अग्रवाल (09312267859) के साथ एफ 10 एचआईजी, सेक्टर 23, संजय नगर, गाज़ियाबाद में रहती थीं। उनकी आखें वेन्यू आई इन्स्टीट्यूट, साकेेत, नई दिल्ली और देह यूसीएमएस जीटीबी हाॅस्पिटल दिल्ली को दान कर दी गईं।