Home
Print
Next
Previous

गाजियाबाद उत्सव


17 मई 2015, गायत्री भवन में 100 से अधिक लोगों ने देहदान / अंगदान का संकल्प लिया। डाॅ. सौदान सिंह ने पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा शिक्षा, रिसर्च व अंग प्रत्यारोपण- इन सभी विषयों में देहादान/अंगदान की आवश्यकता व उपलब्धता को आंकड़ों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का संयोजन दधीचि देहदान समिति की गाजियाबाद शाखा के प्रमुख डाॅ. विशाल चड्डा द्वारा किया गया। मंच संचालन करते हुए डाॅ विशाल ने उन 12 परिवार प्रमुखों को विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की, जिनके परिवार के सभी सदस्यों ने देहदान / अंगदान का संकल्प लिया है। श्री कृष्णानंद सागर, पूर्व प्रचारक, रा स्वयं सेवक संघ ने पौराणिक कथाओं द्वारा व महंत श्री मदन मोहन भारद्वाज जी ने गीता व रामचरित्र मानस के नीति वाक्यों से इस दान संकल्प की व्याख्या परोपकार के एक महत्त्वपूर्णं कार्य के रूप में की। सरस्वती वंदना से आरम्भ हुए इस कार्यक्रम में, तन समर्पित तन भावपूर्णं गीत की प्रस्तुति भी सराहनीय है। मुख्य अतिथि श्री हर्ष मल्होत्रा का विषय विषय वक्तव्य बहुत प्रभावी रहा। उन्होंने समिति की कार्यशैली व दिल्ली मैडिकल काॅलेजों द्वारा मिलने वाले सहयोग पर विस्तृत जानकारी दी। श्री मल्होत्रा ने कहा कि यह समिति लगभग 20 वर्ष से लोगों को इस दान के लिए प्रेरित करने का कार्य एक आंदोलन के रूप में कर रही है और सफल भी हो रही है। निकट भविष्य में स्टैम सैल या बोन मैरो दान के शिविर लगाने की भी समिति की योजना है। मुख्य अतिथि श्री धीर सिंह वर्मा, पूर्व कार्यकारी अभियंता ने भावपूर्ण शब्दों में, इस मानव कार्य के आयोजन के लिए आयोजनों का धन्यवाद व संकल्प पत्र वालों का साधुवाद किया।